ग्राम सभा धूरा जौरासी में
समाजसेवी शीलू कुमार ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं और क्या किया वितरण
लिंक मैं क्लिक कर खबर में जाने






नैनीताल धूरा। सामाजिक कार्यकर्ता और युवा नेता शीलू कुमार ने बुधवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय जौरासी ग्राम सभा धूरा में पहुंच कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उसका निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीणो ने गांव में हो रही मुख्य समस्या पानी और किसानों को फसलों के उचित दाम न मिलने की परेशानियों से अवगत कराया। इस दौरान शीलू कुमार ने प्राथमिक विद्यालय के स्कूली छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग और अन्य शैक्षिक सामग्री वितरित जिसे उनके चेहरे खिल गए साथ ही कई ग्रामीणों को आर्थिक सहायता प्रदान की जिस पर ग्रामीणों ने उनका धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। बता दें ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना था हमें अपना जनप्रतिनिधि शीलू कुमार के रूप में चाहिए है। और आने वाले विधानसभा में हम सभी ग्रामीण उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर समर्थन करेंगे और उनके साथ खड़े रहेंगे। और जीत का परचम लहराते हुए विधानसभा भेजेंगे। युवा नेता शीलू द्वारा किया जाए कार्यो की भूरी भूरी प्रशंसा की कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता और युवा नेता शीलू कुमार ने कहा मैं हमेशा ग्रामीणों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रयास करता रहूंगा। उन्होंने स्कूल के प्रांगण के बरामदे की जर्जर को देखते हुए सीसी करने का आश्वासन दिया साथ ही गेट लगाने के लिए भी आस्वस्थ किया। शीलू ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कमर का असली है और सभी विधानसभा की जनता दिलों में अपनी जगह बनाकर जीत का परचम लहराऊंगा। इस मौके पर पवन रावत, तरुण कुमार, विनय गोस्वामी, फ़रदीन सहित अन्य ग्रामीण और मातृशक्ति मौजूद थे।




















