September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

ग्राफिक एरा में सडक़ सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के तहत हुआ विशेष कार्यक्रम आयोजित

0
1002941264
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

एसपी क्राइम व यातायात जगदीश चंद्र ने छात्र-छात्राओं का किया मार्गदर्शन

भीमताल नैनीताल। ग्राफि क एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में सडक़ सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के अवसर पर मंगलवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सडक़ सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के उपायों पर प्रकाश डालना था।
कार्यक्रम में मुखय वक्ता के रूप में एस0पी क्राइम नैनीताल डॉ0 जगदीश चन्द्रा तथा टीआई भीमताल एवं भवाली शिवराज सिंह उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को सडक़ सुरक्षा के नियमोंए सुरक्षित ड्राइविंग आदतों तथा हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इस दौरान आंकड़ों के आधार पर सडक़ दुर्घटनाओं के कारणों तथा उनकी गंभीरता और उनसे बचाव के उपायों पर सार्थक चर्चा की गई। वक्ताओं ने तेज गतिए लापरवाही से वाहन चलाने और यातायात नियमों की अनदेखी को दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बताया गया तथा विद्यार्थियों से जिम्मेदार नागरिक बनकर नियमों का पालन करने का आह्वान किया।
परिसर निदेशक द्वारा सडक़ सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की गईए एवं सभी टीम का धन्यवाद अदा किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने सडक़ सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *