September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

अंतरराष्ट्रीय ठहाका महोत्सव मे

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

उज्जैन में गुरुग्राम के साहित्यकारों की भागीदारी

उज्जैनl अंतरराष्ट्रीय ठहाका महोत्सव की रजत जयंती का आयोजन भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में किया गया। महोत्सव में देश विदेश से पधारे अनेक साहित्यकारों और कलाकारों ने भाग लिया। सात दिनों तक चले इस आयोजन में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। महोत्सव के अन्तिम दिन अनेक कवि-कवयित्रियों द्वारा 25 घण्टे, 25 मिनट और 25 सेकेंड तक लगातार हास्य कविताओं का पाठ करके एक विश्व रिकॉर्ड भी बनाया गया। इस विश्व रिकॉर्ड में गुरुग्राम, हरियाणा से पधारे कवि युगल राजेन्द्र निगम “राज” तथा इन्दु “राज” निगम ने जवाबी हास्य कविताओं का पाठ करके श्रोताओं को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। इस कार्यक्रम में काव्य पाठ करने वाले साहित्यकारों को अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। लोगों की भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैंl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *