November 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नैनीताल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य आयोजन

0
1001421835
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सांसद अजय भट्ट आयुक्त दीपक सहित अन्य अधिकारियों ने किया योगाभ्यास

नैनीताल। योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ की थीम पर आधारित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर 21 जून को जनपद नैनीताल के विभिन्न स्थलों पर भव्य योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सुरक्षाबलों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जनपद का मुख्य कार्यक्रम डीएसए मैदान, नैनीताल में आयोजित हुआ, जिसमें सांसद, नैनीताल-ऊधमसिंहनगर अजय भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ विधायक, नैनीताल, सरिता आर्य; दर्जा राज्य मंत्री, दिनेश आर्य; कुमाऊं आयुक्त, दीपक रावत; मुख्य विकास अधिकारी अनामिका; उप जिलाधिकारी, नैनीताल नवाजिश खालिक सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

सांसद अजय भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं है, बल्कि यह मानसिक, आत्मिक और सामाजिक संतुलन का माध्यम है। “जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये…” श्लोक का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि योग विषम परिस्थितियों में भी व्यक्ति को संयमित और स्थिर बनाए रखता है। उन्होंने जल, पोषण, वायु, निद्रा और मन के संतुलन को संपूर्ण स्वास्थ्य की कुंजी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है, जिससे भारत की सांस्कृतिक विरासत को नया आयाम मिला है। साथ ही उन्होंने सभी से प्रतिदिन योग करने का संकल्प लेने और बच्चों को Autobiography of a Yogi (योगी कथामृत) पुस्तक पढ़ने की प्रेरणा दी।

विधायक, सरिता आर्य, ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत योगाभ्यास की सराहना की । साथ ही सभी से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत अधिकाधिक पौधरोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रकृति से जुड़ाव और उसका संरक्षण हमारे स्वास्थ्य एवं पर्यावरण दोनों के लिए आवश्यक है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सहभागिता को भी प्रेरणादायी बताया।

मुख्य कार्यक्रम के अतिरिक्त जनपद के अन्य स्थलों पर भी योग सत्र आयोजित किए गए। विधायक, भीमताल राम सिंह कैड़ा ने विकास भवन परिसर, भीमताल में; आईटीबीपी कमांडेंट ने आईटीबीपी कैंपस, हल्द्वानी में; वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. एन. मीणा ने एसएसपी कार्यालय, हल्द्वानी में; विधायक, हल्द्वानी सुमित ह्रदयेश ने योग पार्क, हीरानगर में; तथा जिला पंचायत सदस्य ने आयुष ग्राम, कमलताल, नौकुचियाताल में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।

यह आयोजन आयुष विभाग द्वारा जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, डॉ. एम. एस. गुंज्याल के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। विभाग द्वारा 30 अप्रैल से योग के प्रति जन-जागरूकता हेतु कार्यक्रम संचालित किए गए, जिनमें 8 ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम, 5 हरित योग सत्र, एसएसपी कार्यालय में 1 विशिष्ट योग कार्यक्रम, 33 विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिताएं, 194 ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यक्रम, 49 योग बाइट्स तथा 24 से 27 मई तक 50 शैय्यायुक्त आयुष चिकित्सालय, हल्द्वानी से लाइव स्ट्रीमिंग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, जो हर साल 21 जून को मनाया जाता है, एक ऐसा अवसर है जो हमें योग के महत्व और इसके लाभों के बारे में जागरूक करता है। योग एक प्राचीन भारतीय अभ्यास है जो शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। योग शारीरिक लचीलापन, ताकत और संतुलन में सुधार करता है। योग तनाव, चिंता और अवसाद को कम करने में मदद करता है। योग आत्म-जागरूकता और आत्म-विश्वास को बढ़ावा देता है। योग लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग के माध्यम से अपने स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए प्रेरित करता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक ऐसा अवसर है जो हमें योग के महत्व और इसके लाभों के बारे में जागरूक करता है। योग एक शक्तिशाली अभ्यास है जो शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *