November 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

डी.एस.बी. परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर

0
1001422595
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

विद्यार्थियों और शिक्षकों ने किया योगाभ्यास

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डी.एस.बी. परिसर में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 173 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें परिसर निदेशक प्रो. नीता बोहरा शर्मा, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. संजय पंत, डीन आर्ट्स प्रो. रजनीश पांडे, मुख्य अनुशासन अधिकारी प्रो. हरीश बिष्ट, प्रो. लता पांडे एवं प्रो. ललित तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की आध्यात्मिक शुरुआत डॉ. दीपा आर्या द्वारा प्रार्थना के साथ हुई, जिसके पश्चात प्रतिभागियों ने सूक्ष्म व्यायाम, आसन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। योग विभाग के छात्रों ने मंच पर उन्नत योग मुद्राओं का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बड़ी संख्या में एनसीसी के छात्रों ने भी योग सत्र में भाग लिया, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई। सभी प्रतिभागियों ने योग सत्र को अत्यंत लाभकारी बताया और यह संकल्प लिया कि वे इसे अपने जीवन का नियमित हिस्सा बनाएँगे। इस मौके पर कार्यक्रम में खेल विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार, प्रो. आशीष मेहता, डॉ. विजय कुमार, डॉ. मोहित रौतेला, डॉ. दिलीप और श्री शुभम विश्वकर्मा सहित कई प्राध्यापकगण एवं विशिष्टजन उपस्थित रहे। योग दिवस का यह आयोजन परिसर में स्वास्थ्य, अनुशासन और आत्मिक संतुलन के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *