September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नगर पालिका चुनाव में उक्रांद की प्रत्याशी लीला बोरा को

0
1000105029
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने दिया समर्थन

राष्ट्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने वीडियो के माध्यम से जनता को दिया संदेश देखें वीडियो

नैनीतालl सरोवर नगरी में नगर पालिका चुनाव को लेकर राष्ट्रीय पार्टियों के दो प्रत्याशी और राज्य की सबसे बड़ी पार्टी उत्तराखंड क्रांति दल उक्रांद की प्रत्याशी लीला बोहरा दमखम के साथ चुनाव में उतरी थीl

लेकिन अचानक एक घटना में उनके पैर में फैक्चर और पसलियों में चोट होने से वह तीन दिन चिकित्सालय में भर्ती रही और छुट्टी मिलने के बाद अगले ही दिन से उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जनता से निवेदन करते हुए कहा कि मैं अब पैर में फैक्चर होने की से आपके पास जाकर वोट नहीं मांग सकती हूंl

उन्होंने रणनीति बनाई है कि घर-घर कार्यकर्ता जाकर प्रचार करेंगे और वह सोशल मीडिया मैं वीडियो के माध्यम से अपना संदेश मतदाताओं तक पहुंच कर प्रचार प्रसार करेंगेl बता दें लीला बोरा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी के साथ-साथ वर्तमान में राष्ट्रीय मजदूर संघ का नेतृत्व भी कर रही हैl और यूकेडी के लिए एक अच्छी खबर है

उनको उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने चुनाव में समर्थन दिया हैl उन्होंने राष्ट्रीय पार्टियों पर आरोप लगाते हुए क्षेत्रीय पार्टी के प्रत्याशी को जीतने के लिए जनता से निवेदन किया हैl बता दे कार्यालय में पहुंचकर वीडियो के माध्यम से जनता तक अपनी आवाज पहुंचाई हैl समर्थन मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में जोश भर गया हैl

और कार्यकर्ता घर-घर जाकर चुनाव चिन्ह कप प्लेट में मोहर लगाने का निवेदन करते हुए वोट मांग रहे हैंl बता दें लीला बोहरा एक सामाजिक कार्यकर्ता के साथ-साथ राज्य आंदोलनकारी भी हैंl और नैनीताल शहर और धरोहर को बचाने के लिए कई बार धरने पर बैठ चुकी हैंl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *