November 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का

0
1006219078
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने सिको–2026 नेशनल सिम्पोजियम का किया उद्घाटन

युवाओं में कौशल विकास के लिए सोच और दृष्टिकोण में बदलाव जरूरी: प्रो. बिष्ट

काशीपुर नैनीताल। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज में 21 नवंबर से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी नेशनल सिम्पोजियम सीको–2026 का शुभारंभ हुआ। संगोष्ठी का विषय “स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप: चैलेंजेज एंड ऑपर्च्यूनिटीज़ ” रखा गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने किया।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि वर्तमान समय में कौशल विकास और उद्यमिता को केवल रोजगार प्राप्त करने के साधन के रूप में नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर एवं नवाचारोन्मुख बनाने के महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में देखे जाने की आवश्यकता है। उन्होंने विशेष रूप से विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि कौशल विकास की शुरुआत युवाओं की सोच, दृष्टिकोण और कार्यशैली में सकारात्मक परिवर्तन से होगी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों, कौशल संवर्धन पाठ्यक्रमों तथा मूल्य संवर्धित पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में उद्यमिता और व्यावहारिक दक्षताओं के विकास की व्यापक संभावनाएं उपलब्ध हैं। हालांकि, इन पाठ्यक्रमों को वर्तमान औद्योगिक आवश्यकताओं, रोजगार के बदलते स्वरूप तथा स्थानीय एवं क्षेत्रीय संभावनाओं के अनुरूप पुनर्गठित और अधिक व्यावहारिक बनाने की आवश्यकता है, ताकि विद्यार्थी केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित न रहें, बल्कि अपने कौशल के आधार पर रोजगार सृजन करने में भी सक्षम बनें।
प्रो. बिष्ट ने प्रौद्योगिकी के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा करते हुए कहा कि तकनीक अपने आप में साध्य नहीं, बल्कि एक प्रभावी साधन है। युवाओं को इसका विवेकपूर्ण, जिम्मेदार और रचनात्मक उपयोग करना सीखना होगा। उन्होंने कहा कि तकनीकी विकास के इस दौर में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और देश की युवा शक्ति ही अपने ज्ञान, कौशल, नवाचार एवं उद्यमशीलता के माध्यम से भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को साकार करने में निर्णायक योगदान देगी।
उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों को शिक्षा और उद्योग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए विद्यार्थियों को बदलती आर्थिक एवं तकनीकी परिस्थितियों के अनुरूप तैयार करना चाहिए। कौशल आधारित शिक्षा को संस्थानों की शैक्षणिक गतिविधियों का अभिन्न हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित उद्योगपति श्री योगेश जिंदल तथा नेशनल काउंसिल फॉर सीमेंट एंड बिल्डिंग मैटेरियल्स, फरीदाबाद के महानिदेशक डॉ. एल.पी. सिंह, कुलसचिव कुमाऊँ विश्वविद्यालय प्रो. रीतेश साह, डॉ सीएसआईआर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ नीरज अत्रे, प्रो. जे एस बिष्ट, प्रो वी पी पुरोहित, डॉ सीमा अत्रे, डॉ सचिन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *