आर्ट ऑफ लिविंग ” हैप्पीनेस वुमेन्स कलेक्टिव के सदस्यों ने




पहाड़ी क्षेत्र की विषम भौगोलिक परिस्थितियों
को देखते हुए दो स्ट्रेचर भेंट किये
लिंक मैं क्लिक कर खबर में जाने किन गांव में क्या ग्रामीणो को भेंट किया



नैनीताल। सरोवर नगरी में प्रतिशत “आर्ट ऑफ लिविंग ” हैप्पीनेस वुमेन्स कलेक्टिव द्वारा आज रविवार को ग्राम मल्ला भूमियाधार, तल्ला भूमियाधार,खुपी ,अकसोरा,घटगाड़,हेराधार के ग्रामीणों की सहायता एवं सेवा के उद्देश्य से एक विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीणों को सर्दी से बचाव के लिए 101 परिवारों को कंबल, गर्म कपड़े, टोपी, मोजे एवं शॉल वितरित किए गए।
इस अवसर पर विशेष रूप से बुजुर्गों को गर्म शॉल उपहार स्वरूप दिए गए ताकि वे ठंड के मौसम में सुरक्षित एवं आरामदायक रह सकें। वहीं, प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को ठंड से बचाव के लिए वार्मर वितरित किए गए, जिससे बच्चों को सर्दियों में विद्यालय आने-जाने और पढ़ाई करने में सुविधा मिल सके। कार्यक्रम मैं संस्था की संस्थापक रेशमा टंडन ने बताया ग्रामीणों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए दो स्ट्रेचर भी भेंट किये गए ।पहाड़ी क्षेत्र की विषम भौगोलिक परिस्थितियों
को देखते हुए यह पहल विशेष रूप से उपयोगी साबित होगी। आपातकालीन स्थिति में बीमार एवं घायल ग्रामीणों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में स्ट्रेचर सहायक होगा और कठिन पहाड़ी रास्तों पर मरीजों को सुरक्षित ले जाने में सुविधा मिलेगी।
हैप्पीनेस वुमेन्स कलेक्टिव की इस पहल का उद्देश्य केवल जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशीलता, अपनत्व ,सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करना भी है क्योंकि सेवा और करुणा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। संस्था ने ग्राम प्रधान मीनाक्षी टम्टा, जितेंद्र साहनी ,दविंदर कौर ,प्रो. गीता तिवारी, अनुपमा साह,सीमा सेठ,भावना पांडे, ममता जोशी, डॉ मनजीत सलूजा,कृष्णा कंबोज,उपासना कंबोज,शोभा गुप्ता,राजू पांडे,सीमा साह विनायक ,वैभव ,ऐश्वर्या का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर रेश्मा टंडन, सुनीता वर्मा, कविता गंगोला, संगीता साह, कविताजोशी,प्रेमलतागोसाई,मंजू नेगी, सिम्मी अरोड़ा, ज्योति मेहरा,संध्या तिवारी,शिखा साह, कामना कम्बोज,किरण टंडन,सोनी अरोड़ा बीना शर्मा, पूजा शाही,जीवंती गोसाईं,उमा कांडपाल,मधु बिष्ट,मंजू बिष्ट, ममता गंगोला, कविता सनवाल, रीना सामंत, वंदना मेहरा,विमला कफ़लतिया,वैशाली बिष्ट,श्वेता अरोड़ा,निहारिका गोसाईं,रमा तिवारी,पूजा मल्होत्रा,नेहा डालाकोटी, सोमा शाह का सहयोग रहा ।

























