November 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

प्रतिष्ठित भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय मे पूर्व विद्यार्थी मिलन समारोह का आयोजन कल सोमवार

0
1006227758
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय मे पूर्व विद्यार्थी मिलन समारोह का आयोजन कल सोमवार 23 नवम्बर को प्रातः ग्यारह बजे से किया जा रहा है। स्कूल के प्रबंधक ज्योति प्रकाश ने बताया इस आयोजन मे देश विदेश मे कार्यरत इस स्कूल से पढे 112 पूर्व विद्यार्थी शामिल हो रहे है। जिनमे कई प्रशासनिक सेवा मे कार्यरत उद्योगपति . व्यवसायी तथा विभिन्न क्षेत्रो मे कार्यरत पूर्व विद्यार्थी शामिल हो रहे है। इस आयोजन मे आनलाइन पंजिकृत पूर्व छात्र ही शामिल किये गये है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्कूल के पूर्व विद्यार्थियो की स्कूल की पुरानी यादो को ताजा करना है तथा विद्यालय की पूर्व विद्यार्थी संगठन की नई कार्यकारणी का गठन भी किया जायेगा। श्रस्कूल प्रबन्धक ज्योति प्रकाश द्वारा बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने मे पूर्व छात्रो . स्कूल प्रबन्धन, रोटरी क्लब, लालकुआ दुग्ध संघ द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *