November 21, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

प्रो. रश्मि पंत को ‘टीचर ऑफ द ईयर–2026’ सम्मान से नवाजा गया

0
1006218746
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

देहरादून नैनीताल। उत्तराखंड की शिक्षाविद् प्रो. रश्मि पंत को शिक्षा एवं अकादमिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित टीचर ऑफ़ दा ईयर अवार्ड –2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 21 नवंबर 2026 को देहरादून में आयोजित 9वें हिमालयन एडुकेटर्स ’ समिट एवं फीलिंसिटेशन सेरेमनी में प्रदान किया गया।

यह समारोह 7वें देहरादून इंटरनेशनल साइंस & एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल के अंतर्गत आयोजित हुआ, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षाविदों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
प्रो. रश्मि पंत उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड में कार्यरत हैं। मनोविज्ञान विषय में शिक्षण, शोध, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन, अकादमिक नवाचार तथा उच्च शिक्षा के विकास में उनके योगदान को इस सम्मान के माध्यम से विशेष पहचान मिली है।
उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत शैक्षणिक जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि उत्तराखंड के उच्च शिक्षा जगत के लिए भी गौरव का विषय है। यह सम्मान शिक्षा के प्रति समर्पण, ज्ञान के प्रसार और समाज निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *