November 21, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

रसायन विज्ञान विभाग की प्रोफेसर गीता तिवारी को टीचर ऑफ दी ईयर पुरस्कार से किया गया सम्मानित

0
1006219569
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविधालय रसायन विज्ञान विभाग की प्रोफेसर गीता तिवारी को टीचर ऑफ दी ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया । प्रॉफ गीता को प्रमुख सचिव उत्तराखंड सरकार मीनाक्षी सुन्दरम , यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रॉफ दुर्गेश पंत ,तथा उत्तराखंड तकनीक विश्वविधालय के कुलपति प्रॉफ तृप्ता ठाकुर ने यूकॉस्ट देहरादून के सेमिनार हॉल में सम्मानित किया। दिव्या हिमगिरि ,यूकॉस्ट , यूपीएस , ओएनजीसी द्वारा 7 वे देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल के समापन कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्रदान किया गया । डॉ गीता तिवारी ने नेट ,गेट के साथ पंतनगर विश्वविधालय से पी एच डी पूर्ण की । तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान में प्रोफेसर है उनके 110 शोध पत्र अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित है 2 टेक्स्ट बुक , 3 एडिटेड पुस्तके , 13 प्रोजेक्ट पूर्ण कर चुके है तथा 11 विद्यार्थी उनके निर्देशन में शोध कर चुके है । डॉ गीता आई क्यू ए सी की अपर निदेशक रह चुकी है तथा वर्तमान में निदेशक प्लेसमेंट सेल डी एस बी परिसर है । डॉ गीता ने विद्यार्थियों के लिए 389 वीडियो यू ट्यूब तैयार किए है जो पॉपुलर है। डॉ गीता तिवारी फैलो ऑफ लिनेन सोसाइटी लंदन है तथा उन्हें एक्सीलेंस इन रिसर्च अवार्ड ,यांग साइंटिस्ट अवार्ड ,वूमेन साइंटिस्ट अवार्ड ,देवभूमि उत्कृष्ट शिक्षा सेवा अवार्ड ,मुख्यमंत्री उत्कृष्ट शोध प्रकाशन पुरुस्कार मिल चुका है । इस अवसर पर पंतनगर नगर विश्वविधालय के कुलपति प्रॉफ कश्यप ,यूपीएस के कुलपति डॉ सुनील राय ,डॉ अजय सक्सेना , कुंवर राज अस्थाना ,डॉ डी पी उनियाल , डॉ पीयूष गोयल ,डॉ नवीन जोशी , डॉ ललित तिवारी ,दीपा पाठक , आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *