राज्य सभा सांसद दिनेश आर्य से शिक्षक संघ कूटा के अध्यक्ष
प्रो ललित तिवारी ने मुलाकात कर भागवत गीता भेंट की

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविधालय शिक्षक संघ कूटा के अध्यक्ष प्रो ललित तिवारी ने राज्य सभा सांसद दिनेश आर्य से मुलाकात की तथा उन्हें शॉल उड़ाकर तथा भागवत गीता भेट कर सम्मानित किया। प्रॉफ तिवारी ने राज्य सभा सांसद दिनेश आर्य से नैनीताल ट्रैफिक प्लान , कार्यिग कैपेसिटी ,रोपवे ,कैंची धाम तथा अल्मोड़ा हेतु अल्टेनेट मार्ग सहित सी आर एस टी चुंगी रोड तथा पॉलीटेक्निक चुंगी मार्ग को ठीक कराने तथा 7 नंबर के भूस्खलन पर कार्यवाही सहित। संविदा प्राध्यापकों का वेतन यू जी सी नियमानुसार करने ,10 वर्ष की सेवा पूर्ण पर नियमित करण सहित सामान कार्य समान वेतन सभी पर लगी करने हेतु चर्चा की तथा ज्ञापन दिया तथा समुचित कार्य वाही करने का अनुरोध किया।

























