October 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नशा मुक्त भारत अभियान जागरूकता कार्यक्रम

0
1005889265
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

जी.आई.सी मंगोली में हुआ आयोजित

नैनीताल मंगोली । सरोवर नगरी डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखण्ड अकादमी प्रशासन, नैनीताल द्वारा राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान (NISD), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से जी.आई.सी मंगोली में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशा-मुक्ति जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महानिदेशक, डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखण्ड अकादमी प्रशासन के प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में किया गया। बता दे कार्यक्रम में 90 छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को नशे एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों, नशे की रोकथाम, सहपाठी दबाव, मानसिक स्वास्थ्य तथा नशा-मुक्त वातावरण निर्माण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम निदेशक रागिनी तिवारी ने कार्यक्रम की पृष्ठभूमि एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए NISD के सहयोग से अकादमी द्वारा संचालित नशा-मुक्ति जागरूकता पहलों पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को समूह कार्य के माध्यम से जागरुक किया। मृणाल नेगी प्रवक्ता जी.आई.सी ने नशे एवं मादक पदार्थों के सेवन के कारणों एवं दुष्प्रभावों, सहपाठी दबाव, मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सहपाठी सहयोग तथा नशे की रोकथाम में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका पर संवेदीकरण प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में जी.आई.सी मंगोली प्राचार्य श्री चंद्र शेखर जोशी ने प्रतिभागियों की भावी भूमिका एवं जिम्मेदारियों पर जोर दिया अवं छात्रों द्वारा नशा मुख्य भारत की ओर तन्मयता से अग्रसर होने का संकल्प लिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *