एनएसएस स्वयंसेवकों भावना व सोनाक्षी ने
राष्ट्रीय इंटीग्रेशन कार्यक्रम में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

नैनीताल । एक बार फिर से देवभूमि उत्तराखंड के एनएसएस स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देवभूमि का मान बढ़ाया है। बता दें जिले के पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मालधनचौड़ की स्वयंसेविका भावना एवं सोनाक्षी ने १६ से २२ अकटूबर तक हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के राष्ट्रीय इंटीग्रेशन कार्यक्रम में देवभूमि उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर मान बढ़ाया एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुरस्कार प्राप्त किया। कालेज की प्रधानाचार्या सपना सिंह एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी बिंदु साह एवं समस्त विद्यालय परिवार द्वारा स्वयं सेविकाओं के प्रतिभाग करने पर हर्ष व्यक्त किया तथा स्वयं सेविकाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

























