October 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

स्नातक विद्यार्थियों के हित में विश्वविद्यालय प्रशासन की पहल, अधूरे प्रवेश आवेदन पूर्ण करने का अंतिम अवसर

0
1005865774
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

23 अक्टूबर को खुलेगी करेक्शन विंडो, 23 एवं 24 अक्टूबर को होगी रिव्यू एंड प्रोसेस की प्रक्रिया

नैनीताल। सरोवर नगरी में स्नातक स्तर के विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए कुमाऊँ विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय प्रशासन की पहल पर उन विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने का एक और अवसर दिया जा रहा है, जिन्होंने पोर्टल पर पंजीकरण तो कर लिया था, लेकिन तकनीकी समस्याओं अथवा अन्य कारणों से अपने आवेदन पत्र जमा नहीं कर पाए थे।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, ऐसे विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 23 अक्टूबर 2026 को करेक्शन विंडो खोली जाएगी। इसके साथ ही, आवेदन पत्रों की समीक्षा एवं प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए 23 और 24 अक्टूबर को रिव्यू एंड प्रोसेस की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
इस व्यवस्था के तहत विद्यार्थी 23 अक्टूबर को अपने आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार कर सकेंगे तथा अधूरी प्रविष्टियों को पूरा कर आवेदन जमा करने की प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। प्रवेश अनुमोदन के लिए संबंधित शिक्षकों द्वारा कार्रवाई की समय-सीमा शाम 5:00 बजे तक निर्धारित रहेगी, जबकि प्रवेश शुल्क जमा करने की सुविधा मध्यरात्रि तक उपलब्ध रहेगी।
विश्वविद्यालय की पहल का उद्देश्य तकनीकी समस्याओं के कारण प्रवेश प्रक्रिया से वंचित रह जाने की आशंका वाले विद्यार्थियों को अवसर प्रदान करना है, ताकि उनका शैक्षणिक भविष्य प्रभावित न हो।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित विद्यार्थियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित तिथियों एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए अपनी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। 24 अक्टूबर 2026 के बाद आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए अतिरिक्त अवसर प्रदान किया जाना संभव नहीं होगा। इसके बाद आवेदन अधूरा रहने अथवा निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण न होने की जिम्मेदारी संबंधित विद्यार्थी की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *