October 19, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

छावनी परिषद में नवरात्र में हुए  धार्मिक अनुष्ठान

0
1005748558
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । सरोवर नगरी के  छावनी परिषद  में मंगलवार को नवरात्र के तीसरे दिन प्रधान यजमान के रूप में छावनी परिषद के  चंदन सिंह अधिकारी सपत्निक द्वारा ज्योतिष आचार्य पंडित प्रकाश जोशी के सानिध्य में पूजा अर्चना की गई।
 सर्वप्रथम गणेश पूजन, स्वस्तिवाचन के उपरांत दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। बता दें कि यह आयोजन छावनी परिषद की सीईओ सुश्री तनु जाट आयोजनकर्ता अपेक्षा बिष्ट की देखरेख में किया जा रहा है। जिसमें छावनी परिषद के समस्त कर्मचारी गण शामिल हैं।
प्रात: ब्रह्म मुहूर्त में शुभ मुहूर्त अनुसार गणेश पूजन स्वस्तिवाचन दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है तदुपरांत भजन कीर्तन के अलावा सायं को संध्या आरती हो रही हैए यह क्रम ९ दिन तक लगातार चलता रहेगा। नवें दिन दुर्गा नवमी के अवसर पर दुर्गा सप्तशती का पाठ दुर्गा अष्टोत्तर शत पाठ के उपरांत हवन अनुष्ठान  होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *