ग्राम सभा महरोड़ा, दौनियाखान में भाजपा कार्यकारिणी सदस्य
डॉ. भुवन चंद्र आर्य का ग्रामीणों ने किया स्वागत
जनसंवाद कार्यक्रम में लंबे समय से चली आ रही सड़क की समस्या को सुना गंभीरता से दिया आश्वासन












नैनीताल कोटाबाग। विधानसभा के कोटाबाग ब्लाक के ग्राम सभा महरोड़ा, दौनियाखान में भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य का गुरुवार को आगमन हुआ जिसमें ग्रामीणों ने डा आर्य का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान डॉ. आर्य जी ने ग्रामीणों के साथ जनसंवाद किया और लंबे समय से चली आ रही सड़क की समस्या को गंभीरता से सुना। उन्होंने इस विषय पर चिंता व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही इसका समाधान शासन प्रशासन स्तर पर किया जाएगा और मार्ग निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा। ग्राम वासियों के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि पहली बार किसी विधायक प्रत्यशी ने हमारी ग्राम सभा महरोड़ा, दौनियाखान का दौरा किया। ग्राम वासियों का कहना था आज तक हमारे क्षेत्र में ऐसा कोई जनप्रतिनिधि नहीं आया था। समस्त ग्रामवासी दनियाखान, महरोड़ा की ओर से डॉ. भुवन चंद्र आर्य का तहे दिल से आभार एवं धन्यवाद किया। बता दे उसके बाद उनके द्वारा पंगोट में जनसंपर्क किया। उनके द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी इस मौके पर
बालम सिंह,प्रकाश जोशी ,किशन दत्त,विशन पंत , दिनेश बुधलाकोटी ग्राम प्रधान,डुंगर राम ,दीपक जोशी, स्वतंत्रता सेनानी मोहन चंद्र त्रिपाठी,बूथ अध्यक्ष बसंत त्रिपाठी,जिला किसान मोर्चा महामंत्री लाल सिंह बिष्ट,गोपाल दत्त ,पंकज बिष्ट, राजेंद्र मेहरा ,नवीन त्रिपाठी,गंगा त्रिपाठी,नवीन कश्मीरा,कमल त्रिपाठी,दीपा दानी ,मोहन चंद्र,डुंगर सिंह बिष्ट,गौरी शंकर,लक्ष्मण सिंह मेहरा , राजेंद्र गंगोला , ज्योति मेहरा ,पवन त्रिपाठी, संतोष जोशी ,किरन मेहरा ,गीता देवी , पुष्पा देवी , ज्योति,हेमा बिष्ट कमला मेहरा , दिनेश मेहरा ,कविता , सरस्वती देवी , महेश,करन,नीरज ,मनीष, हिमांशु मेहरा एवं सैकड़ों स्थानीय लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

























