October 8, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

डॉ. विजय कुमार को वाणिज्य संकाय संकायाध्यक्ष बनने पर

0
1005674065
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

शिक्षक संघ कूटा ने दी बधाई और शुभकामनाएं

नैनीताल सरोवर नगरी में डॉ. विजय कुमार को वाणिज्य संकाय संकायाध्यक्ष तथा विभागाध्यक्ष प्रतिभा के धनी डॉ. कुमार के नाम राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 50 से अधिक शोध पत्र और 1 पुस्तक प्रकाशित है; साथ ही उनके कुशल निर्देशन में 6 शोधार्थियों को पीएचडी (PhD) की उपाधि मिल चुकी है और 6 अन्य शोधार्थी वर्तमान में पंजीकृत होकर अपना शोध कार्य कर रहे हैं। अकादमिक उत्कृष्टता के साथ-साथ उनके पास प्रशासनिक नेतृत्व का भी लंबा अनुभव है, जिसके तहत वे राष्ट्रीय सेवा योजना के विश्वविद्यालय समन्वयक, देवभूमि उद्यमिता योजना के नोडल ऑफिसर, फ्लाइंग कन्वीनर और जैम नोडल ऑफिसर जैसे कई महत्वपूर्ण एवं गरिमापूर्ण पदों पर अपनी सफल सेवाएं दे चुके हैं। इस गौरवपूर्ण जिम्मेदारी को मिलने पर डॉ. विजय कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए अपनी इस अभूतपूर्व सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता एवं परिवार के अटूट सहयोग के साथ-साथ अपने मार्गदर्शक प्रो. एन.एस. बिष्ट (पूर्व चेयरमैन लोकसेवा आयोग उत्तराखंड, पूर्व डीन कॉमर्स एवं पूर्व कुलपति आम्रपाली यूनिवर्सिटी हल्द्वानी को दिया है। इस दौरान
कुमाऊं विश्वविधालय शिक्षक संघ कूटा ने डॉ विजय को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर कूटा अध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ,प्रॉफ नीलू लोध याल ,डॉ दीपक कुमार ,डॉ युगल ,डॉ संतोष ,डॉ शिवांगी ,डॉ कुबेर गिनती ,डॉ अनिल बिष्ट ,डॉ दीपिका गोस्वामी ,डॉ अशोक कुमार सहित एलुमनी सेल के डॉ बी एस कालाकोटी , डॉ एस एस सामंत ,डॉ जी सी जोशी ,ज्योति कांडपाल ,डॉ मीना पांडे ,डॉ भुवन आर्य आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *