ज्योलीकोट जल जनित रोगो रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर कई लोगों का हुआ हैल्थ चैकअप

नैनीताल। सीएमओ डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर ज्योलिकोट क्षेत्र में जलजनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच, निगरानी एवं जनजागरूकता गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं।
बता दें बीरवार को स्वास्थ्य टीमों द्वारा चोपड़ा में ४१ एवं बेलुवाखान में ४३ लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान ९५ लोगों को स्वास्थ्य संबंधी काउंसलिंग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट में ५२ लोगों की जांच समेत १३ टेली कंसल्टेंसी तथा २८ बलड टेस्ट किए गए।इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य टीम द्वारा खुरपाताल पहुंचकर ४० लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार दवाएं वितरित की गईं। टीम द्वारा ग्रामीणों को जलजनित रोगों से बचाव एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के संबंध में स्वास्थ्य शिक्षा भी दी गई।

























