October 1, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

डॉ. पंकज भट्ट वाणिज्य विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त

0
1005563965
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

गुरुजनों, शोधार्थियों और छात्रों ने दी बधाई और शुभकामनाएं

नैनीताल । कुमाऊँ विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित डीएसबी परिसर नैनीताल के वाणिज्य विभाग में डॉ. पंकज भट्ट को असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से परिसर के गुरुजनों, शोधार्थियों और छात्रों में हर्ष की लहर है।
बता दें  मेधावी डॉ. पंकज भट्ट लंबे समय से शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। वाणिज्य विषय में उनके उत्कृष्ट अकादमिक रिकॉर्ड, शोध पत्रों और अध्यापन अनुभव को देखते हुए उनका चयन इस महत्वपूर्ण पद पर हुआ है।उनकी इस कामयाबी पर परिसर के संकाय सदस्यों, अधिकारियों और गुरुजनों ने उन्हें बधाई दी है। डा.भट्ट के मुताबिक बधाई देने वालों का कहना है कि डॉ. भट्ट के अनुभव और विषय पर उनकी मजबूत पकड़ से वाणिज्य विभाग को नई ऊँचाइयाँ मिलेंगी और छात्रों को उनके मार्गदर्शन का भरपूर लाभ मिलेगा।अपनी नियुक्ति पर डॉ. पंकज भट्ट ने विश्वविद्यालय प्रशासन और अपने शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उच्च स्तरीय शोध को बढ़ावा देने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *