जनसंवाद दिवस जल जनित बीमारी से पीडि़त परिवारों के प्रति हूं संवेदनशिल: ब्लाक प्रमुख डा.बिष्ट

नैनीताल । प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को कम करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए बुधवार को नैनीताल जिले के भीमताल विकास खंड कार्यालय सभागार में जनसंवाद दिवस का आयोजन किया गया।
बता दें बलॉक प्रमुख डॉ0 हरीश सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुए इस जन संवाद दिवस कार्यक्रम में दूर दराज के क्षेत्रों से आए ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं रखीं जिसके बाद संबंधित विभागीय अधिकारियों को बलाक प्रमुख डा.बिष्ट ने मौके पर ही समस्याओं के समाधान के दिशा.निर्देश जारी किए गए।जनसंवाद के दौरान बलॉक प्रमुख डॉ0 हरीश सिंह बिष्ट ने कहा कि ज्योलिकोट एवं उसके आस.पास के क्षेत्रों में फैले डायरिया और पीलिया के प्रकोप को उन्होंने बेहद गंभीरता से लिया है, उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए सीएम को पत्र लिखकर विशेष आर्थिक सहायता की मांग की है।डॉ0 बिष्ट ने कहा कि इस बीमारी के चलते क्षेत्र के लोगों की आजीविका पर गहरा असर पड़ा है। इलाज के भारी खर्च के कारण कई ग्रामीणों को अपने मवेशी तक बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा है। जो उनका आय का मुखय साधन था। संवाद कार्यक्रम में अधिकांश जनप्रतिनिधियों ने आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुए ग्रामीण मार्गों और मुखय सडक़ों की तुरंत मरम्मत कराने की पुरजोर मांग की। इसके अलावा ग्रामीणों ने राशन कार्ड, कृषि और उद्यान विभाग से जुड़ी अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।इस मौके पर बलॉक प्रमुख डॉ0 हरीश सिंह बिष्ट ने कहा कि नियमित जनसंवाद के आयोजन से जनता और प्रशासन के बीच का फैसला कम होता है। हमारा प्रयास है कि ग्रामीणों को अपनी छोटी.छोटी समस्याओं के लिए सरकारी दफतरों के बार.बार चक्कर न लगाने पड़ें। कार्यक्रम में फरियादियों समेत जनप्रतिनिधि व विभागीय अफसर मौजूद रहे।

























