October 1, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कुविवि नैनीताल:गुरुजनों व कर्मियों के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह में उनकी सेवाओं को किया याद

0
1005563910
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल ।कुमाऊं विश्वविधालय के कॉमर्स विभाग के डीन तथा विभागाध्यक्ष तथा डीन शिक्षा शास्त्र  प्रो. अतुल जोशी ,राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. मधुरेन्द्र कुमार तथा हिंदी विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापिक डॉ. सुभा  मटियानी तथा डी एस बी परिसर छात्रावास कर्मी देवकी देवी की अधिवर्षता उम्र पूर्ण होने पर विश्वविद्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया ।
इस दौरान सेवानिवृत हो रहे सभी लोगों को शॉल ओढाकर तथा प्रतीक चिन्ह व पुष्प गुच्छ भेंट कर सममानित किया गया तथा उनकी सेवाओं के प्रति धन्यवाद किया गया । वक्ताओं ने उनकी दीर्घायु तथा  
स्वस्थ रहने की विशेष कामना की।इस अवसर पर विवि के कुल सचिव प्रो. रितेश साह ने कहा कि अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर  सेवानिवृत होना सरकारी नियम है, उन्होंने कहा कि सेवानिवृत होने वाले सभी गुरुजनों व कर्मियों की ओर से विवि को दिए गए योगदान को विवि परिवार हमेशा याद रखेगा। डीएसबी परिसर के निदेशक प्रो. संजय पंत ने कहा कि  उत्तराखंड आंदोलन से लेकर रक्त दान तक प्रो. अतुल जोशी  ने बेहतरीन कार्य किए । संचालन करते हुए वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. ललित तिवारी ने प्रो.जोशी के कई संस्मरण प्रस्तुत किए ।  प्रो. अतुल जोशी ने सभी का धन्यवाद किया कि उन्हें विवि में सभी के सहयोग से सेवा करने का मौका मिला ।
समारोह में डॉ सुरेश डालाकोटी, डॉ. मोहित सनवाल, डॉ सावित्री  कैडा जंतवाल, डॉ महेंद्र सिंह राणा,अभिराम पंत, डॉ चारु तिवारी तथा डॉ  दीपक आर्य व डॉ गगन होती ने विचार रखे। समारोह में बीरेन्द्र जोशी, डा.नीरज साह,डॉ. मोहित रौतेला, दीपक बिष्ट, जगदीश, रमेश जोशी, ओम प्रकाश तथा नंदा बल्लभ पालीवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *