राजकीय पालीटेकनिक संस्थान नैनीताल के प्रांगण में सेवा संकल्प अभियान के तहत नैनीताल में हुई कई प्रतियोगिताएं

नैनीताल । निदेशक प्राविधिक शिक्षा उत्तराखण्ड श्रीनगर गढ़वाल के निर्देश पर सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता एवं चित्रकला पोस्टर प्रतियोगिता
राजकीय पालीटेकनिक संस्थान नैनीताल के प्रांगण में आयोजित की गयी।
प्रतियोगिता में राजकीय पालीटेकनिक कालाढूगी, भीमताल, कोटाबाग एवं नैनीताल के छात्र.छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नैनीताल विधान सभा की विधायिका सरिता आर्या, दर्जा राज्य मंत्री शान्ति मेहरा एवं प्रधानाचार्य द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रजवलन कर किया गया। इस अवसर पर नितिन कार्की मण्डल अध्यक्ष भाजपा समेत भारत सिंह मेहरा सोशल मीडिया प्रभारी बीजेपी, सभासद भगवत रावत, अध्यक्ष किसान मोर्चा मयंक पंत, उपाध्यक्ष कमल जोशी एवं अन्य संस्था स्टाफ उपस्थित रहे। विधायिका द्वारा २०४७ विकसित भारत बनने की दिशा में भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से अपने उद्बोधन में बताया गया। प्रधानाचार्य द्वारा समस्त अतिथियों का संस्था परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया गया।

























