September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

डीएसबी परिसर में छात्र संघ चुनाव

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया हुई पूरी

लिंक मैं क्लिक कर जाने क्यों हुआ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी कुनाल बेदी का नामांकन अवैध घोषित

नैनीताल सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में छात्र संघ चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी हो गई। निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार 15 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए हैं, जबकि छात्र उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी कुनाल बेदी का नामांकन अवैध घोषित कर खारिज कर दिया गया है।नामांकन जांच समिति के परीक्षण के बाद जारी पत्रांक डीएसडब्ल्यू/छा०सं०चु०/2026-27/107 दिनांक 26 सितंबर के अनुसार कुनाल बेदी (बीए-एलएलबी चतुर्थ वर्ष, सप्तम सेमेस्टर) आयु सीमा संबंधी अर्हता पूरी नहीं कर पाए। नामांकन पत्र के साथ संलग्न अभिलेखों के अनुसार 01 जुलाई 2026 को उनकी आयु 23 वर्ष 02 माह 21 दिन (जन्म तिथि 10-04-2003) पाई गई, जो कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र संघ संविधान के अनुच्छेद 5(अ) में निर्धारित आयु सीमा से अधिक है। इस कारण उनका पर्चा खारिज किया गया।वैध नामांकन वाले प्रत्याशी अध्यक्ष पद पर भानु प्रताप सिंह चौहान, शुभम कुमार, हिमांशु आर्या,छात्रा उपाध्यक्ष कुमकुम जोशी,छात्र उपाध्यक्ष अभिषेक रैकुनी,सचिव कमल कार्की,संयुक्त सचिव (छात्रा आरक्षित)अनुष्का पुरी, गौरी ,कोषाध्यक्ष (छात्रा आरक्षित) सृष्टि रावत, विदुषी वर्मा,सांस्कृतिक सचिव हर्षित जोशी,विश्वविद्यालय प्रतिनिधि तनमय भंडारी,संकाय प्रतिनिधि कला-अनिल कुमार, वाणिज्य-संध्या कापड़ी, विधि-दिव्यांशी कौशल, प्रबंधन अध्ययन-सानिध्य उप्रेती निर्वाचन अधिकारी प्रो. मनोज कुमार आर्या ने बताया कि जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद चुनाव लड़ने वाले अंतिम प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित कर दी गई है जिसमें किसी ने भी अपना नामांकन वापस नहीं लिया ।प्रॉफ संजय पंत निदेशक ,प्रॉफ ललित तिवारी ,प्रॉफ आर सी जोशी , डॉ सुषमा टम्टा , डॉ नीलू ,डॉ गीता तिवारी डॉ विजय कुमार ,डॉ गगन होती ,डॉ अशोक कुमार ,डॉ महेश आर्य ,डॉ दीपिका पंत ,डॉ अमित मेलकानी , डॉ शिवांगी ,प्रॉफ हरीश बिष्ट ,डॉ नंदन बिष्ट ,डॉ मोहित रौतेला ,डॉ दीपक मेलकानी सहित सी बी जोशी ,हेमंत कुमार , बृजेश जोशी , आदि जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *