November 14, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

राजकीय इंटर कॉलेज भूमियाधार में हर्षोल्लास से मनाया गया बाल दिवस

0
1006136737
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में आधुनिक भारत की रखी नींव

नैनीताल सरोवर नगरी के समीप वर्ती राजकीय इंटर कॉलेज भूमियाधार में बाल दिवस अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को भावपूर्ण स्मरण करते हुए उनके व्यक्तित्व, कृतित्व तथा स्वतंत्रता संग्राम में उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला गया।
पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। महात्मा गांधी के नेतृत्व में उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा अनेक बार जेल गए। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने आधुनिक भारत की नींव मजबूत करने, वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने, शिक्षा, औद्योगीकरण तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं को सुदृढ़ बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया। बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के कारण वे ‘चाचा नेहरू’ के नाम से लोकप्रिय हुए। उनका मानना था कि बच्चे राष्ट्र की वास्तविक धरोहर और भविष्य के निर्माता हैं। इसी भावना के सम्मान में उनका जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
कार्यक्रम का मनमोहक संचालन श्री हीरालाल आगरी ने किया। प्रभारी प्रधानाचार्य श्री त्रिभुवन अग्रगामी के मार्गदर्शन में आयोजन सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर श्री नारायण सिंह मेहरा, श्री आनंद सिंह बिष्ट, श्री कृष्ण चंद्र जोशी, श्री पी.के. तिवारी, श्री विजय सिंह अधिकारी, श्रीमती प्रियंका उप्रेती, श्री देवेंद्र देवराड़ी, श्रीमती पूजा बिष्ट तथा श्री दिनेश ने सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *