अंजुमन इस्लामियाँ चुनाव मतदान का समय बिल्कुल नजदीक
कल रविवार प्रातः 9:00 बजे से मतदान होगा शुरू तैयारी हुई पूरी
मतदान के लिए बनाए गए 10 बूथ

नैनीताल। सरोवर नगरी में अंजुमन इस्लामियाँ चुनाव मतदान का समय बिल्कुल नजदीक आ चुका है। और सभी प्रत्याशीयो की धड़कनें तेज होने लगी बता दें कल रविवार 15 नवंम्बर को प्रातः 9:00 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा जिसको लेकर चुनाव समिति द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। बता दें कल होने वाला मतदान 23 सदस्य के लिए होना है और चुनाव मैदान में 66 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। कल मतदान में करीब 1700 मतदाता अपने मत का उपयोग करेंगे
मतदान रज़ाक्लब स्कूल मल्लीताल मे शुरू होगा जो सांय 5 बजे तक होगा जिसके लिए चुनाव कमेटी ने तैयारी पूरी कर ली है चुनाव मे वोट डालने के लिए 10 बूथ बनाये गए है जिससे वोटर को कोई परेशानी ना हो रज़ा क्लब मे 20 मीटर कि दुरी पर बेराकटिंग वोटिंग एरिया मे कि गई है मतदान 5 बजे तक होंगी चुनाव अधिकारी अब्दुल हमीद ने लोगो से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने कि अपील कि है। और उन्होंने बताया सांय 6 :30 बजे से मतगणना शुरू होंगी जिसका परीणाम देर रात मे घोषित किया जायेगा। चुनावी प्रक्रिया मे मुख्य चुनाव अधिकारी अब्दुल हमीद, सहायक चुनाव अधिकारी नाज़िम बक्श, सदस्य मोहम्मद नसीम, मोहम्मद फैसल, मोo अबरार, अरहार बेग, और पूरी चुनाव कमेटी चुनाव संपन्न करने के लिए जुटी हुई है।

























