November 14, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

ठंड बढ़ते ही नैनीताल जिला अस्पताल में मरीजों हेतु बढ़ी सुविधाएं

0
1006126471
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

रात में दिए जा रहे अतिरिक्त कंबल और वार्डों को गर्म रखने के लिए लगाए हीटर

नैनीताल । सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित बीडी पांडे चिकित्सालय में  बढ़ती ठंड को देखते हुए और गिरते तापमान के मध्य नजर   भर्ती मरीजों  की परेशानी बढऩे लगी है। इसे देखते हुए प्रबंधन ने मरीजों को ठंड से बचाने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। अस्पताल के सभी वार्डों में भर्ती मरीजों को रात के समय अतिरिक्त कंबल मुहैया कराए जा रहे हैं वहीं वार्डों को गर्म रखने के लिए बेड के अनुसार हीटर भी लगाए गए हैं।

बता देंनवंबर की शुरुआत से नैनीताल में ठंड का असर बढ़ा है। शुक्रवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहने के कारण मौसम में ठिठुरन बन रही है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। इसका असर अस्पताल में भर्ती मरीजों पर भी पड़ रहा है। खासकर रात के समय ठंड बढऩे से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मरीजों की परेशानी को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने सभी वार्डों में अतिरिक्त कंबलों की व्यवस्था की है। मरीजों को जरूरत पडऩे पर अस्पताल स्टाफ से अतिरिक्त कंबल लेने को कहा गया है। इसके साथ ही वार्डों में हीटर लगाए गए हैंए ताकि मरीजों को रात के समय ठंड से राहत मिल सके। अस्पताल स्टाफ को हीटर का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
जिला अस्पताल की पीएमएस डॉ. द्रौपदी गर्बियाल के मुताबिक
ठंड को देखते हुए मरीजों के लिए अतिरिक्त कंबल समेत हीटर और गर्म पानी की व्यवस्था की गई है। अस्पताल प्रबंधन का प्रयास है कि भर्ती मरीजों को ठंड के कारण किसी तरह की परेशानी न हो और उन्हें अस्पताल में बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *