October 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

निर्माण खंड के अपर सहायक अभियन्ता राजीव गौड के साथ अराजकतत्वों ने की अभद्रता

0
05f73fa4-c6bc-4ffb-a61d-e9a36fa2c7c3-1_all_284048
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

इंजीनियरों में रोष आंदोलन की दी चेतावनी

एसडीएम के माध्यम से सरकार को भेजा ज्ञापन

नैनीताल काशीपुर। राजीव गौड अपर सहायक अभियन्ता निर्माण खण्ड लोनिवि काशीपुर के पद पर कार्यरत है। बता दे 06 सितंबर दिन रविवार को बाजपुर स्थित कार्यक्षेत्र में उपजिलाधिकारी के सम्मुख निरीक्षण के लिए गये थे। उक्त कार्यस्थल पर निरीक्षण के समय प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष अपराधिक प्रवृति के कुछ व्यक्तियों द्वारा तहसील प्रशासन एवं अन्य पदाधिकारियों के समकक्ष राजीव गौड पर अभद्रता मारपीट एवं जानलेवा हमला किया गया है। जिससे राजीव गौड आहत हुए है एवं मानसिक व शारीरीक हानि पहुंची है। मामले का संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ के पदाधिकारी और सदस्यों ने बैठक कर घटना की निंदा की उन्होंने कहा घटना का विडियों सोशल मीडिया पर भी चल रहा है संगठन ऐसी घटना का पुरजोर विरोध भर्त्सना करता है एवं अमानवीय घटना से राजीव गौड की मानसिक तनाव पहुंचा है। सभी इंजीनियरों द्वारा इस पूरे कृत्य में हम उ० डि० ई० संघ के सभी सदस्य राजीव गौड के साथ पूरी एकता के साथ खड़े है एवं उन अपराधिक प्रवत्ति के व्यक्तियों की गिरफ्तारी की मांग करते हैं। पूरे प्रदेश में उका घटना से सभी सदस्यों में रोष व्यक्त किया है यदि उक्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गयी तो संघ आंदोलन हेतु बाध्य होगा। इस प्रकार के कृत्य कर्मचारियों का मनोबल टूट रहा है यदि अपराधियो की गिरफ्तारी नहीं होती है तो संघ प्रान्तीय स्तर पर आन्दोलन हेतु बाध्य होगा एवं जिस कारण आपदा काल में कार्य प्रभावित होंगें। उन्होंने तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। और उप जिलाधिकारी नैनीताल नवाजिश खलिक के माध्यम सरकार को ज्ञापन भेजा है। इस मौके पर गोविन्द सिंह जनौटी सहायक अभियन्ता, तुला राम सहायक अभियन्ता, दिनेश गिरिराज सहायक अभियन्ता,
इ० राजेन्द्र गिरी सहायक अभियन्ता, जी०डी० जोशी सहायक अभियन्ता, इ० किशोर कुमार सहायक अभियन्ता, इं० कैलाश रौतेला सहायक अभियन्ता, इं० दीप चौधरी अपर सहायक अभियन्ता, इं० विवेक सिंह धर्मसक्तू अपर सहायक अभियन्ता, इं० सुरेश डंगवाल अपर सहायक अभियन्ता,
इं० वन्दना अपर सहायक अभियन्ता, इं० साक्षी गौतम अपर सहायक अभियन्ता,
इं० रोहित कुमार अपर सहायक अभियन्ता, इं० बबिता अपर सहायक अभियन्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *