प्रतिष्ठित नैनी पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर छात्र-छात्राओं ने दी भव्य प्रस्तुति









नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित नैनी पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर स्कूली छात्र-छात्राएं कृष्ण और राधा की वेशभूषा धारण कर पहुंचे थे जो सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य गिरीश सनवाल ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर छात्र-छात्राओं को संपूर्ण जानकारी दी। और इस दिन के महत्व को बताया। इस मौके पर भगवान कृष्ण के जीवनी पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर स्कूली शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र-छात्राएं और कर्मचारी मौजूद थे।




















