नैनीताल बैंक और कुमाऊं मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वाधान में
प्रसिद्ध खिलाड़ी स्व कैलाश बिष्ट जी की याद में आयोजित’
गर्ल्स फुटबॉल प्रतियोगिता का आज होगा आगाज


नैनीताल। सरोवर नगरी के डीएसए ग्राउंड में नैनीताल बैंक और कुमाऊं मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वाधान में प्रायोजित और प्रसिद्ध खिलाड़ी स्व कैलाश बिष्ट जी की याद में आयोजित’ गर्ल्स फुटबॉल प्रतियोगिता ‘ का आयोजन आज शाम 3:00 से प्रारम्भ हो रहा है। फुटबॉल सचिव पवन खडायत ने बताया इस प्रतियोगिता में शहर के विद्यालय से 7 टीमें भाग ले रही हैं।
सैनिक स्कूल की 2 टीमें
आचार्य नरेन्द्र देव
सनवाल स्कूल
सेट मैरी
आल सेंट 2 टीमें प्रतिभा कर रही है और इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 9 सितम्बर को खेला जायेगा। और यह प्रतियोगिता महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक शानदार कदम है।




















