जिले के ९२ खिलाड़ी राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता हेतु चयनित

नैनीताल । सरोवर नगरी में मोहन लाल साह बालिका इंटर कॉलेज के संयोजन में बीरवार को जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के मैदान में करायी गई जिसमें कोटाबाग, भीमताल तथा हल्द्वानी विकास खंडों के लगभग १२० बालक- बालिकाओं ने चयन ट्रायल मे प्रतिभाग किया।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का प्रारंभ प्रधानाचार्या मोहनलाल शाह बालिका इंटर कॉलेज श्रीमती शबनम अहमद एवं प्रधानाचार्या जयश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नैनीताल ने किया जिसमे अंडर १४ बालक बालिका समेत अंडर १७ बालक बालिका तथा अंडर १९ बालक बालिका के कुल ९६ खिलाडिय़ों का चयन राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता हेत ुकिया गया जो सितंबर अंतिम सप्ताह मे बालिका वर्ग जिला चंपावत में आयोजित होनी है जबकि बालक वर्ग देहरादून में आयोजित होनी है मै प्रतिभाग करेंगे। चयनकर्ता टीम में सुरेंद्र सिंह अधिकारी, पुष्पा दरमवाल व कंचन रावत शामिल रहे। इस दौरान सीमा सेन, गंगा कांडपाल, निशा कुमारी, स्वाति, आशीष शाह व महिपाल आदि ने सहयोग किया।




















