September 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

स्पोट्र्स स्टेडियम खटीमा में द सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ  उत्तराखंड द्वारा अस्मिता सेपक टाकरा सिटी लीग का हुआ  आयोजन

0
1005206716
012 013
111 222 333

नैनीताल ।भारत सरकार द्वारा बालिकाओं को खेलों से जोडऩे के लिए २००३ से आरंभ कार्यक्रम अस्मिता के तहत स्पोट्र्स स्टेडियम खटीमा में द सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ  उत्तराखंड द्वारा अस्मिता सेपक टाकरा सिटी लीग-२०२६ का आयोजन
किया गया, जिसमें खटीमा शहर के विभिन्न विद्यालयों की १०० से अधिक बालिका खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्रा स्पोट्र्स अकैडमी के चेयरमैन रमेश सिंह चौहान द्वारा खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया गया किया।प्रतियोगिता का फ ाइनल मुकाबला नोजगे पबलिक स्कूल  तथा खटीमा स्टेडियम के बीच खेला गया जिसमें खटीमा स्टेडियम विजेता तथा नोजगे पबलिक स्कूल उपविजेता रहा वहीं तीसरे स्थान में सरस्वती अकैडमी तथा एस के पबलिक स्कूल रहे।प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर स्पोट्र्स स्टेडियम खटीमा के प्रभारी गोविंद खाती द्वारा विजेता तथा उपविजेता खिलाडिय़ों को मेडल तथा ट्रॉफी देकर सममानित किया गया। इस मौके पर  सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ  उत्तराखंड के चेयरमैन डॉ.नागेंद्र शर्मा समेत निर्णायक सावन मेहरोत्रा, श्वेता,गौरव,योगेश पांडेय, तेजस्वी, शिवम,पवन बिष्ट तथा दीपक, पूरन बोरा,रमेश रौतेला समेत समस्त विद्यालयों के शारीरिक प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *