September 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

दूषित पानी पीने की वजह से ग्रामीण बड़े पैमाने पर पीलिया टाइफाइड और लीवर इंफेशन जैसी गंभीर जलजनित बीमारियों का हुए शिकार  अभी तक सरियाताल वर्गोमेंट क्षेत्र में नहीं पहुंची मेडिकल टीम

0
012 013
111 222 333

नैनीताल । सरोवर नगरी  के समीपवर्ती  सरियाताल वर्गोमेंट क्षेत्र में पेयजल संकट के साथ स्वास्थ्य आपातकाल जैसे हालात बन गए हैं। पिछले एक महीने से लगातार सीवर मिला दूषित पानी पीने की वजह से ग्रामीण बड़े पैमाने पर पीलिय, टाइफ ाइड और लीवर इंफेशन जैसी गंभीर जलजनित बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। मामला बिगडऩे पर सीएमओ ने क्षेत्र में तत्काल मेडिकल टीम भेजने और जांच शिविर लगाने के स्पष्ट लिखित निर्देश दिए थे लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुँची।दिनभर टीम का इंतजार करने के बाद बीमार ग्रामीणों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग के इस रवैये और पेयजल निगम की अनदेखी से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।प्रशासनिक लापरवाही पर रोष व्यक्त करते हुए मनोज कांडपाल ने कहा कि पिछले एक माह से ग्रामीण गंदा पानी पीने को विवश हैं। दूषित पानी की आपूर्ति ने पूरे गाँव को बीमारी की चपेट में धकेल दिया है लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही वहीं पूर्व उप प्रधान संजय भंडारी व उप प्रधान लछम सिंह समेत छेत्रपाल सिंह बिष्ट, लाल सिंह, मीनाक्षी  व जितेंद्र पाठक  ने आरोप लगाया कि सीएमओ के स्पष्ट लिखित आदेशों के बाद भी मेडिकल टीम का न पहुँचना सीधे तौर पर ग्रामीणों के स्वास्थ्य और जीवन खिलवाड़ है। यदि समय पर जांच और इलाज नहीं मिला तो स्थिति और भी विस्फोटक हो सकती है। कहा कि अगर जल्द से जल्द सीवर लाइन और पानी की आपूर्ति को दुरुस्त नहीं किया गया और मेडिकल कैंप नहीं लगाया गयाए तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *