August 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

इस बार 28 अगस्त (शुक्रवार) को आंशिक चंद्रग्रहण है

0
1005113149
012 013
111 222 333

 परंतु यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगाआंशिक चंद्र ग्रहण का रक्षाबंधन पर नहीं पड़ेगा प्रभाव:आचार्य जोशी

नैनीताल । सरोवर नगरी के समीपवर्ती गेठिया गांव निवासी आचार्य पंडित प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा है कि इस बार 28 अगस्त (शुक्रवार) को आंशिक चंद्रग्रहण है परंतु यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि इस दिन लोग रक्षाबंधन पर्व नि:संकोच मनाये,रक्षा बंधन के दिन राखी बांधने का मुहूर्त (राहुकाल को छोडक़र) दिनभर मौजूद रहेगा। सबसे अच्छी बात तो यह है कि इस दिन भद्रा का साया भी नहीं रहेगा। यदि श्रेष्ठ मुहूर्त की बात करें तो इस दिन प्रात: ५.५७ बजे से
प्रात:९.४८ बजे तक रक्षा बांधने एवं नई जनेऊ धारण करने का श्रेष्ठ मुहूर्त है। नई जनेऊ इसी मुहूर्त में धारण की जायेगी।इसके अतिरिक्त रक्षा बांधने का कार्य दिनभर किया जा सकता है शिवाय राहुकाल के कयोंकि राहुकाल के समय रक्षा सूत्र बांधने या कोई शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। यदि इस दिन के राहुकाल की बात करें तो प्रात: १०.४६ बजे  से दोपहर १२.२२ बजे तक राहुकाल रहेगा।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *