October 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

0
1005108929
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

बूथ सशक्तीकरण से मिशन-2027 की जीत का लिया संकल्प

नैनीताल। सरोवर नगरी में भाजपा नैनीताल मंडल की ओर से मंगलवार को अध्यक्ष नितिन कार्की की अध्यक्षता में नैनीताल क्लब में बूथ सशक्तीकरण अभियान के अंतर्गत महत्वपूर्ण मंडल कार्ययोजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा मिशन-2027 को लेकर विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा हुई। मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ और शक्ति केंद्र की जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाए तथा मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखे। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को अभी से पूरी मजबूती के साथ धरातल पर सक्रिय होना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, नियमित संपर्क और संगठनात्मक अनुशासन के साथ कार्य करते हुए मिशन-2027 में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक के मुख्य वक्ता श्री जगमोहन बिष्ट जी ने बूथ सशक्तीकरण को संगठन की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में से एक बताते हुए शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ प्रभारियों एवं बूथ संयोजकों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही चुनावी विजय का आधार है और प्रत्येक बूथ का प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं बूथ सशक्तीकरण अभियान के प्रदेश सह-संयोजक श्री गोपाल रावत जी ने भी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा संगठनात्मक तैयारियों को मजबूत करने का आह्वान किया।

मंडल प्रभारी श्री मनोज भट्ट जी ने बूथ सशक्तीकरण अभियान को संगठन की प्राथमिकता बताते हुए कार्यकर्ताओं से निरंतर जनसंपर्क और बूथ प्रबंधन को प्रभावी बनाने की बात कही।

बैठक में दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती शांति मेहरा जी एवं दर्जा राज्य मंत्री श्री दिनेश आर्या जी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में श्री हरीश राणा जी (मंडल महामंत्री), श्री आशीष बजाज जी (मंडल महामंत्री), श्री भारत सिंह मेहरा जी (विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक), श्री कमल जोशी जी (आईटी संयोजक), श्रीमती अमिता साह जी (मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा), श्री रितुल कुमार जी (मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा), श्री रोहित बहादुर जी (मंडल अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा), श्री हेमंत बेदी जी (मंडल अध्यक्ष, अनुसूचित मोर्चा) एवं श्री संजोग जी (मंडल अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा) सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सभासदों में श्री भगवत रावत जी, श्री मनोज जगाती जी, श्री पूरन सिंह बिष्ट जी, श्रीमती ललिता दफौटी जी एवं श्रीमती गजाला कमाल जी तथा नामित सभासदों में श्री विवेक वर्मा जी, श्रीमती मीनू बुदलाकोटी जी, श्रीमती दीपिका बिनवाल जी, श्री मनोज पवार जी एवं श्री आनंद बिष्ट जी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्रीमती जीवंती भट्ट जी (पूर्व जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा), श्री मनोज जोशी जी (सलाहकार, मंडी परिषद), श्री संतोष साह जी, श्रीमती तारा राणा जी, श्री शैलेन्द्र बर्गली जी (खेल प्रकोष्ठ संयोजक), श्री मोहित लाल साह जी (मंडल उपाध्यक्ष), श्री प्रदीप आर्य जी (मंडल मंत्री), श्री भुवन आर्य जी, श्री गौरव हार्पर जी, श्री युवराज सिंह करायत जी, श्री गोविंद मेहरा जी, श्री हरीश बुदलाकोटी जी, श्री कृष्ण कुमार शर्मा जी, श्री नवनीत नेगी जी एवं श्री अमित विक्रम साह जी सहित अन्य देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में बूथ से संगठन को मजबूत करने और मिशन-2027 में भाजपा की विजय के लिए पूरी एकजुटता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *