August 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

श्री नंदा देवी महोत्सव भव्य बनाने को लेकर श्री राम सेवक सभा के पदाधिकारी द्वारा

0
1005096891
012 013
111 222 333

एसडीएम नवाजिस खलिक और संबंधित विभाग अधिकारियों के साथ बनाई रूपरेखा

नैनीताल। सरोवर नगरी में श्री नन्दा देवी महोत्सव 2026 के आयोजन के संदर्भ में सोमवार को सभागार में संस्था के पदाधिकारी सदस्यों की बैठक अध्यक्ष मनोज शाह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान बैठक उप जिलाधिकारी नवाजिश खलिक द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ आयोजित की गई। इस दौरान श्री राम सेवक सभा के पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी ने सभी का स्वागत किया तथा महासचिव जगदीश बावरी ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी । उप जिलाधिकारी ने बताया कि 124 वे श्री नंदा देवी महोत्सव की थीम संस्कार ,संस्कृति एवं समृद्ध विरासत है जिसमें संस्कृति का बयार का प्रदर्शन होगा । उप जिलाधिकारी ने विभागों अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि महोत्सव में सीसी टीवी कैमरा के साथ सादी वर्दी में सुरक्षा कर्मी मौजूद होंगे । उन्होंने महोत्सव में दुकानों की उचित व्यवस्था , मैदान को बराबर करने सहित हिल जात्रा को महोत्सव में दिखाए जाने ,महोत्सव का सीधा महोत्सव दिखाने सहित साफ सफाई की उचित व्यवस्था बनाए की निर्देश दिए । महोत्सव 16 सितंबर से 23 सितंबर तक आयोजित होगा। बैठक में यह भी अपील की गई कि महिलाएं कुमाउनी परिधान में आए पर सोने के आभूषण का कम से कम इस्तेमाल करे । सभा में हुई इस बैठक को ई ओ रोहितास शर्मा तथा सी ओ अंजना नेगी ने भी संबोधित किया । बैठक में सभी विभागों के सामंजयश तथा त्वरित कार्य पर चर्चा हुई । उत्तराखंड की सांस्कृतिक एवं परंपरा के संरक्षण में सभी युवा भूमिका सुनिश्चित करेंगे इस पर भी चर्चा हुई । इस मौके पर बैठक में पुलिस क्षेत्रा अधिकारी नैनीताल अंजना नेगी, रंजीत नेगी ,कीर्ति आर्य ,गिरिजा जोशी , एस एम गुरुरानी ,दिनेश जोशी ,पंकज कुमार ,अनिल कुमार ,संजय कुमार ,दीपक शर्मा ,भास्कर जोशी , देवेंद्र सिंह नेगी , आर एस रावत , ए एस रावत , देवेंद्र लाल साह अंशुल ओझा ,प्रियंक पांडे ,अशोक साह ,विमल चौधरी , ललित साह राजेंद्र लाल साह , कमलेश ढौंडियाल ,भुवन बिष्ट ,भीम सिंह कार्की ,मोहित लाल साह ,हरीश राणा ,प्रदीप जेठी ,दिनेश भट्ट आदि शामिल रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *