August 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

पौराणिक परंपरा और लोक आस्था संग शुरू हुआ देवीधुरा बग्वाल मेला का मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा ने किया शुभारंभ

0
1005088933
012 013
111 222 333

धारी नैनीताल ।उत्तराखंड सरकार के शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन तथा जलागम प्रबंधन मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रविवार को विश्व प्रसिद्ध देवीधुरा धाम में आयोजित १३ दिवसीय देवीधुरा बग्वाल मेले (आषाढ़ी मेला) का विधिवत शुभारंभ किया। माँ वाराही देवी मंदिर परिसर के मुखय द्वार पर फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया गया। मेला ४ सितंबर तक श्रद्धा, आस्था, संस्कृति और सुरक्षा के समन्वय के साथ आयोजित होगा। मेले का मुखय आकर्षण ऐतिहासिक बग्वाल है जिसका आयोजन २८ अगस्त को होगा।

इस अवसर पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने माँ वाराही देवी के दर्शन एवं विधिवत पूजा.अर्चना कर जनपदवासियों सहित प्रदेशवासियों की सुख.समृद्धिए स्वास्थ्य एवं शांति की कामना की। इस अवसर पर स्थानीय जनताए श्रद्धालुओंए जनप्रतिनिधियोंए अधिकारियों एवं स्कूली बच्चों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।उद्घाटन कार्यक्रम में ढोल.नगाड़ोंए पारंपरिक छलिया नृत्य एवं कलश यात्रा के साथ अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। मुखय बाजार से मंदिर मंडल तक निकाली गई शोभायात्रा में महिलाओं एवं छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रतिभाग कर क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति और धार्मिक आस्था की सुंदर झलक प्रस्तुत की। संस्कृत महाविद्यालय देवीधुरा के विद्यार्थियों एवं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा वेद मंत्रों एवं स्वस्ति वाचन के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया गया।
मुखय अतिथि कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध माँ वाराही धाम के वार्षिक मेले का शुभारंभ करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि देवीधुरा धाम उत्तराखंड सहित देश.विदेश के श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है। रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित होने वाली ऐतिहासिक बग्वाल इस मेले की विशिष्ट पहचान हैए जिसमें चारों खामों के लोग उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हैं। मंत्री ने माँ वाराही धाम से अपने बचपन के जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि यह क्षेत्र उनके लिए विशेष आस्था और आत्मीयता का केंद्र रहा है। उन्होंने प्रदेश एवं देशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में देवीधुरा पहुंचकर माँ वाराही के दर्शन करने तथा मेले को शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।
उद्घाटन के पश्चात मंदिर समिति की ओर से कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा को स्मृति चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सममानित किया गया। छात्र.छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।देवीधुरा बग्वाल मेले में सात थोक एवं चार खामों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं प्रतिभागी शामिल होते हैं। प्रशासन एवं मेला समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधाए सुरक्षाए यातायातए पेयजलए स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित  की गयी है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारीए मेला संयोजक  मोहन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष माँ वाराही शक्तिपीठ ट्रस्ट हीरा वल्लभ जोशी, पूर्व अध्यक्ष मंदिर कमेटी खीम सिंह लमगडिय़ा, नरेंद्र सिंह लडवाल, राजेश बिष्ट,  अमित लमगडिय़ा, लक्ष्मी  जोशी,  नगर पंचायत पाटी अध्यक्ष  नारायण लाल, अपर जिलाधिकारी कृष्ण नाथ गोस्वामी, उप जिलाधिकारी पाटी नीतू डांगर, अपर मुखय अधिकारी जिला पंचायत  अनिल जोशी, सदस्य जिला पंचायत ढोलीगांव नैनीताल बहादुर सिंह नदगली, हयात सिंह बिष्ट, प्रधान वालिक राजेंद्र बिष्ट, गौरव सिंह सिनग्वाल, योगराज सिंह बिष्ट बलवंत सिंह बिष्ट कमल किशोर पांडे, तारा जोशी, रमेश काण्डपाल, किशन सिंह बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीए श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *