August 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

डीएम रयाल ने की निजी स्कूल की शुल्क संबंधी शिकायतों की समीक्षाजांच एवं निस्तारण के दिए  निर्देश

0
1005077948
012 013
111 222 333

नैनीताल । डीएम ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन भीमताल में निजी विद्यालयों की शुल्क संबंधी शिकायतों एवं प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकासखंड स्तर पर निजी विद्यालयों द्वारा शुल्क के विभिन्न मदों में किए गए समायोजन तथा लंबित शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि विकासखंड के अंतर्गत संचालित ३९ निजी विद्यालयों द्वारा विभिन्न मदों में शुल्क का समायोजन किया गया है। इसके भौतिक सत्यापन के लिए संबंधित प्रधानाचार्यों को नामित किया गया है।इसके अतिरिक्त विकासखंड के अंतर्गत पूर्व में १७ निजी विद्यालयों को जारी नोटिसों के संबंध में जांच एवं अनुपालन की कार्रवाई मुखय शिक्षा अधिकारी नैनीताल द्वारा गठित जांच समिति के माध्यम से की जा रही है।
बैठक में सीएम हेल्पलाइन पर अभिभावक बृजलाल मीणा द्वारा शुल्क के संबंध में दर्ज शिकायत की भी समीक्षा की गई। प्रकरण में कार्रवाई के उपरांत अभिभावक द्वारा विद्यालय प्रशासन से वार्ता कर वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की गई। इसके बाद उन्होंने अपनी सभी शंकाओं के समाधान के संबंध में लिखित रूप से अवगत कराया है।इसी प्रकार भुवेश भट्ट निवासी हिममतपुर चौमवालए द्वारा डॉन बॉस्को स्कूल के संबंध में की गई शिकायत की जांच के उपरांत प्रकरण का समाधान किया गया। विद्यालय द्वारा अतिरिक्त शुल्क की धनराशि का समायोजन अगस्त एवं सितंबर २०२६ की फीस में किया जाएगा। अन्य प्रकरणों में भी नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया गतिमान है।
बैठक में वेंडी पबलिक स्कूल दौलतपुर से संबंधित विभिन्न शिकायतों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। विद्यालय के प्रबंधक/प्रधानाचार्य द्वारा मुहैया कराए गए तथ्यों एवं शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सभी प्रकरणों की पारदर्शी जांच एवं निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।इस क्रम में ३१ अगस्त (सोमवार) को प्रात: १० बजे से वेंडी पबलिक स्कूल दौलतपुर में स्थलीय जांच की जाएगी। इसके पश्चात उसी दिन दोपहर १ बजे से राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय कालाढूंगी रोड हल्द्वानी स्थित सीआरसी कार्यालय में सुनवाई आयोजित की जाएगी।उक्त प्रकरण की जांच एवं सुनवाई के लिए छह सदस्यीय समिति नामित की गई है साथ ही मुखय शिक्षा अधिकारी नैनीताल द्वारा  इन्द्र सिंह वित्त अधिकारी विद्यालयी शिक्षा नैनीताल को भी उक्त प्रकरण की जांच के लिए नामित किया गया है।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निजी विद्यालयों से संबंधित शुल्क प्रकरणों की जांच निष्पक्षताए पारदर्शिता एवं नियमानुसार सुनिश्चित की जाए तथा अभिभावकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *