November 1, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

गुरु पूर्णिमा पर भाजपा ने प्रारंभ किया “संत गुरु रविदास जी महाराज समरसता संकल्प अभियान” का हुआ शुभारंभ

0
1004787658
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

 संत गुरु रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

नैनीताल। सरोवर नगरी में बुधवार भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी “संत गुरु रविदास जी महाराज समरसता संकल्प अभियान” का शुभारंभ किया गया। यह अभियान आज से प्रारंभ होकर 20 फरवरी 2027 तक पूरे देश में संचालित किया जाएगा।

इसी क्रम में नैनीताल क्लब में आयोजित कार्यक्रम में संत गुरु रविदास जी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया तथा समरसता, समानता और सामाजिक सद्भाव का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने संत गुरु रविदास जी के जीवन, दर्शन एवं समाज सुधार के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वहीं जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया ने संत गुरु रविदास जी के विचारों को वर्तमान समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए समरस समाज के निर्माण का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मोहित लाल साह मंडल उपाध्यक्ष, विक्रम राठौर, विकास जोशी मंडल मंत्री, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक भारत सिंह मेहरा, प्रियांशु कुमार, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मयंक पंत, मंडल अध्यक्ष अमिता साह, हेमलता पांडे, शैलेंद्र बर्गली, अमित विक्रम साह, नामित सभासद मनोज पवार, युवा मोर्चा महामंत्री युवराज सिंह करायत, करन साह, अनुसूचित मोर्चा के संतोष कुमार, गौरव हार्पर तथा बच्ची चंद्र उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन संत गुरु रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने तथा सामाजिक समरसता, सेवा और राष्ट्रहित के लिए कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *