समाजशास्त्र का विभागाध्यक्ष बनने पर प्रोफ़ेसर दीपक पालीवाल को शिक्षक संघ कूटा ने दी बधाई और शुभकामनाएं

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने प्रो दीपक पालीवाल को कुमाऊं विश्वविधालय के समाजशास्त्र का विभागाध्यक्ष बनने पर उन्हें देवदार का पौधा भेट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । चक्रानुक्रम में डॉ पालीवाल प्रॉफ ज्योति जोशी के बाद विभागाध्यक्ष बने है जिसका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा डॉ दीपक पालीवाल कुमाऊँ विश्वविद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व वे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय , नई दिल्ली में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। इससे पूर्व उन्होंने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय तथा डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, नैनीताल में भी विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। उनकी प्रमुख अकादमिक एवं शोध रुचियों में महिला अध्ययन, लैंगिक समानता, महिला स्वास्थ्य, वंचित समुदायों का अध्ययन तथा अनुसंधान पद्धति शामिल हैं। उन्होंने अब तक छह पुस्तकों का लेखन किया है तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में 25 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। उनके शोध पत्रों में स्कोप्स एवं वेब ऑफ साइंस में अनुक्रमित पत्रिकाओं में प्रकाशित शोध कार्य भी शामिल हैं। उन्होंने महिला एवं सामाजिक विकास से संबंधित दो प्रमुख शोध परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूर्ण किया है, समाजशास्त्र विषय में उनके उत्कृष्ट शोध योगदान के लिए उन्हें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का शोध पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है।
उनका शैक्षणिक एवं शोध कार्य समाजशास्त्र के क्षेत्र में ज्ञान के विस्तार तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों के गहन अध्ययन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी,प्रॉफ नीलू ,डॉ संतोष ,डॉ शिवांगी चन्याल ,डॉ विजय कुमार ,प्रॉफ अर्चना श्रीवास्तव प्रॉफ प्रियंका ने डॉ पालीवाल को बधाई एवं शुभ कामनाएं दी है।

























