July 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

पटेलिया खत्ता वन गुज्जर नैनीताल में सेला पर्व को मनाया गया

0
1004784656
012 013
111 222 333

नैनीताल। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश श्री प्रशांत जोशी जी के आदेशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल पारुल थपलियाल के द्वारा आज बुधवार को पटेलिया खत्ता वन गुज्जर नैनीताल में सेला पर्व को मनाया गया जिसमें सचिव महोदय का स्वागत कर वन गुज्जर समुदाय के पी एल वी द्वारा सेला पर्व के महत्व को बताया गया। वन गुज्जर समुदाय की शेर बनो द्वारा ही स्वरचित कविता जो पेड़ो के महत्व को बताया गया। शिविर में गुज्जर समुदाय ने अपनी समस्याओं को भी सचिव महोदय के समक्ष रखी गई।डिप्टी रेंजर श्री दिवान सिंह रौतेला जी के द्वारा भी जंगलों को वन गुज्जरो से बचाने के लिए कहा गया वन गुज्जरों द्वारा ही वर्षों से जंगलों को बचाया जा रहा है। सचिव महोदय द्वारा वन गुज्जरों के समस्याओं को सुन गया तथा साथ ही उन समस्यों के निराकरण की भी बात कही गई। उपरोक्त शिविर में वृक्षारोपण किया गया। शिविर में वन गुज्जर समुदाय के निर्देश मो इशाक, वन विभाग से वन दरोगा सुरेश चंद्र तिवारी,वन बीट अधिकारी दीपक नेगी, वन बीट अधिकारी विशाल, बनना खेड़ा रेंज तराई पश्चिम वन विभाग के कर्मचारी भी उपस्थि रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *