July 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

डीएसबी परिसर के छात्रावासों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

0
1004784516
012 013
111 222 333

नैनीताल। सरोवर नगरी में
कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर, नैनीताल के अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए छात्रावास प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजय पन्त ने बताया कि डीएसबी परिसर के महिला एवं पुरुष छात्रावासों में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राओं को अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात छात्रावास आवेदन-पत्र भरना होगा। आवेदन-पत्र अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय, डीएसबी परिसर से प्राप्त किया जा सकता है तथा आवश्यक अभिलेखों सहित 5 अगस्त 2026 तक कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा।
इसके अतिरिक्त सभी आवेदकों के लिए गूगल फ़ॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना भी अनिवार्य किया गया है। इसके लिए जारी क्यूआर कोड को स्कैन कर ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरना होगा।
प्रो. पन्त ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन (गूगल फ़ॉर्म) पूर्ण करने के उपरांत ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। छात्रावासों में प्रवेश विश्वविद्यालय के नियमानुसार तैयार की जाने वाली मेरिट सूची के आधार पर प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने सभी पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है, ताकि छात्रावास आवंटन समयबद्ध ढंग से किया जा सके।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *