October 1, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

ब्रेसाइड स्थित प्राईमरी स्कूल की  दयनीय हालत को लेकर सभासद जितेंद्र पांडे जीनू ने खंड शिक्षा अधिकारी को सोपा ज्ञापन

0
1004436813
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । सरोवर नगरी  के ब्रेसाइड स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल की दयनीय स्थिति को क्षेत्र के नगर पालिका के वार्ड के सभासद जीतेंद्र कुमार पांडे ने बेहद गंभीरता से लिया है। मामले को लेकर उन्होंने सोमवार को भीमताल विकासखंड के खंड शिक्षाधिकारी को मामले में ज्ञापन सौंपकर तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
सभासद पांडे के मुताबिक स्कूल में चारों ओर से बाउण्ड्री खुली होने के कारण नशेडिय़ों द्वारा स्कूल परिसर को नशा करने का अड्डा बना दिया गया है जिससे स्कूली छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों को जानमाल का खतरा बना हुआ है तथा भविष्य में कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। जनसुरक्षा के दृष्टिगत  विद्यालय मे एक चौकीदार की तैनाती किया जाना उचित प्रतीत होता है। पांडे ने कहा कि विद्यालय की छत से वर्षात के दिनों में अत्यधिक पानी अंदर आता है तथा दीवारों की स्थिति यह है कि कमी भी गिर सकती हैं। कहा कि स्कूल के भवन के पुर्ननिर्माण में १५ से २० लाख खर्च होने की उममीद है।
उन्होंने खंडशिक्षाधिकारी से गुजारिश की है कि वह मामले में त्वरित कार्रवाई कर विद्यालय प्रबन्धन समिति? सभासद स्नोव्यू वार्ड को अवगत कराएं। सभासद पांडे ने चेतावनी भी दी है कि जल्द ही मामले का समाधान नहीं हुआ तो उनके नेतृत्व में बच्चों के अभिभावक खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *