June 29, 2026
ww yyyy ppp new pp lll mkl 444 555
666 777 888

नैनीताल में 25 वीं नॉर्थ इंडिया वाडोकाई कराटे चैंपियनशिप का हुआ आगाज

0
1004433248
012 013
111 222 333

नैनीताल । नगर के गोवर्धन हॉल में आयोजित 25 वीं नॉर्थ इंडिया वाडोकाई कराटे चैंपियनशिप का शुभारंभ सोमवार को मुखय अतिथि विधायक सरिता आर्या ने किया।
इस दौरान उन्होंने विभिन्न राज्यों से पहुंचे प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। विधायक सरिता आर्या ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास तथा नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। कराटे जैसी विधाएं आत्मरक्षा के साथ साथ मानसिक एवं शारीरिक सशक्तिकरण का भी उत्कृष्ट माध्यम हैं। इस मौके पर मुखय संरक्षक ललित पंत, कृष्ण गोपाल राय, नितिन पंत, नवनीत कुमार, मुकेश कुमार तथा सुशांत रौतेला, दिवाकर रौतेला व दिनेश आर्यन आदि मौजूद रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *