झील के चारों ओर कंक्रीट के टिकट काउंटर को रोकने को लेकर
मां नयना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत ने उठाई आवाज



नैनीताल। सरोवर नगरी निवासी व्यापारी नेता और मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन लगातार जनहित के मुद्दे सोशल मीडिया पर उठाकर प्रशासन को आइना दिखा रहे हैं। सोमवार को भी उनके द्वारा
झील के चारों तरफ़ सटे जो कंक्रीट के 6 टिकट काउंटर बनाए गए हैं जिसको लेकर उनकी प्रतिक्रिया आ रही है। उन्होंने लोगों का ध्यान इस और आकर्षित करते हुए
झील के नाश विनाश का एक और विषय में आपके सामने रखा है जिसमें उन्होंने बताया है कि झील के चारों तरफ़ हाल ही में बनाये जा रहे कंक्रीट के 6 टिकट काउंटर बनाए जा रहे हैं।
ये ना ही केवल झील से एकदम सटे है कुछ तो झील के लगभग ऊपर ही जैसे की एक लाइब्रेरी के पास वाला जिसकी तराई होती मैंने अपनी आँखों से देखी और वो तराई से बचा खुचा सिल्ट गया ताल में। बनते समय जो हुआ होगा वो अलग। ये वाला एकदम लाइटहाउस के तर्क पे है काफ़ी उचाई है इसकी इन छे में से। तो कुल बात ये है की बोट हाउस क्लब के सामने जो कंक्रीट टूटना है उसके साथ साथ इनका भी काम तमाम हो जाये तो अच्छा है एक साथ निबट जायेंगे। कुछ आसानी रहेगी अधिकारियों को। अन्यथा मेरे लिए भी दोनों को एक साथ उच्चतम न्यायालय के सामने रखने में आसानी रहेगी।
सहूलियत दोनों तरफ़ है इसीलिए सोचा इस मैटर को कल के कृत के साथ ही जोड़ दिया जाये तो बेहतर होगा।
हालाकि विभागीय समीकरण में शायद ये अलग अलग हो सकते हैं। लेकिन नैनीताल के संबंध में अच्छे पर्यटन को बचाए रखने के संबंध में और नैनीताल की कोई ऐसी स्तिथि ना बनाने पाये कि सब तबाह हो यह सोच से मेरे लिए ये सब एक ही दिशा के अलग अलग रास्ते हैं। उन्होंने कहा की सुंदरता और उसके भविष्य को देखते हुए इसको रोकना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शहर की जनता से भी इस पर आवाज उठाने बात कही है।





















