October 1, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

महाराणा प्रताप राजकीय डिग्री कॉलेज नानकमत्ता में

0
1004431906
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस का हुआ आयोजन

मुख्य अतिथि कुमाऊं विश्वविद्यालय के

प्रो ललित तिवारी ने जनक’ प्रोफेसर प्रशांत चंद्र को किया याद

नानकमत्ता नैनीताल। महाराणा प्रताप राजकीय डिग्री कॉलेज नानकमत्ता में सोमवार राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रो ललित तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि आज का दिन भारतीय सांख्यिकी के जनक’ प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के उपलक्ष्य में, सांख्यिकी और आर्थिक नियोजन के क्षेत्र में उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है । सामाजिक-आर्थिक नियोजन और नीति-निर्माण में सांख्यिकी के महत्व और उपयोग के बारे में जन-जागरूकता बढ़ाना है ।भारत सरकार द्वारा इस दिवस को मनाने की शुरुआत 2007 में की गई थी तथा 2026 की थीम प्रशासनिक डेटा की क्षमता को उजागर करना” रखा गया है । डॉ तिवारी ने कहा कि प्रोफेसर पी.सी. महालनोबिस भारत के पहले योजना आयोग के निर्माण में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।उन्होंने भारत के अग्रणी ‘भारतीय सांख्यिकी संस्थान’ की स्थापना की थी । सांख्यिकी विकास तथा समाज का महत्पूर्ण पक्ष है। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रॉफ नवीन भगत ने कहा कि सांख्यिकी गणित से ही निकली है पर समाज तथा देश के विकास प्रबंधन में महत्वपूर्ण है । शोधार्थियों के लिए राह दिखाती है । इस अवसर पर डॉ ममता ,डॉ आशा गड़िया ,अन्य प्राध्यापक तथा बी एस सी 6 सेमेस्टर के विद्यार्थी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *