October 1, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नाईसेला ग्राम पंचायत ने लिया आदर्श/नशामुक्त व प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प

0
1004424614
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

ग्रामीणों ने भाग लेकर गांव के समग्र विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई

नैनीताल ।  नाईसेला में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में ग्राम पंचायत नाईसेला के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान कैप्टन (सेनि) प्रताप सिंह नगरकोटी के नेतृत्व में आदर्श, नशामुक्त, प्लास्टिक मुक्त एवं स्वावलंबी गांव बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। शिविर में बड़ी संखया में ग्रामीणों ने भाग लेकर गांव के समग्र विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। जनमैत्री संगठन की ओर से प्रदीप कोठारी और अन्य प्रतिनिधियों ने भागीदारी करते हुए जल संरक्षण के लिए परंपरागत नौलों के पुनर्निर्माण, प्लास्टिक मुक्त गांव के निर्माण तथा शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। ग्रामीणों को मनरेगा सहित अन्य योजना से संबंधित प्रस्तावों और प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके बाद ग्रामीणों ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संयुक्त कार्ययोजना भी तैयार की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने सर्वसमति से धारा नौला संरक्षण समिति का गठन किया। समिति के माध्यम से बढ़ते जल संकट और भावी पीढिय़ों के हितों को ध्यान में रखते प्रस्ताव तैयार किए गए। जिनको जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने का भी निर्णय लिया गया।
क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप गोस्वामी ने कहा कि सामूहिक सहभागिता से विकास कार्यों में तेजी आएगी और आदर्श गांव का लक्ष्य जल्द हासिल किया जा सकेगा। ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं रखीं, सुझाव दिए और गांव के विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प जिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *