October 1, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

राम राज्य दल और राजार्य सभा के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान समारोह

0
1004424337
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

बरेली। राम राज्य दल एवं राजार्य सभा के संयुक्त तत्वाधान में आर्य समाज मंदिर, मॉडल टाउन परिसर में एक गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री राम दरबार के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ अतिथियों द्वारा किया गया। इसके पश्चात वैदिक परंपरा के अनुरूप वेद मंत्रोच्चार एवं गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का विधिवत आगाज हुआ।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक वातावरण का विशेष समावेश देखने को मिला। माँ सरस्वती की वंदना डॉ. रीता शर्मा द्वारा प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। वहीं सुश्री गार्गी शर्मा ने अपने मधुर भजन प्रस्तुति से आयोजन को भक्ति एवं श्रद्धा के रंगों से सराबोर कर दिया।
समारोह के दौरान राम राज्य दल के पदाधिकारियों द्वारा सभी विशिष्ट अतिथियों का परिचय एवं स्वागत किया गया। इस अवसर पर राम राज्य दल के अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने संगठन की विचारधारा, सामाजिक उद्देश्यों एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. सुरेश बाबू मिश्रा, डॉ. अजय गुप्ता एवं सुनील कुमार अग्रवाल, माता जी सरस्वती देवी जी ने अपने आशीर्वचन एवं प्रेरणादायी विचार व्यक्त करते हुए आयोजन की सराहना की।
समारोह के दौरान मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी पार्थ गौतम एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभाशाली छात्रों, समाजसेवियों, कवियों एवं पत्रकारों को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों ने आयोजन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे प्रेरणादायी पहल बताया।
आयोजन में मुख्य अतिथि पार्थ गौतम द्वारा समाज के अन्य प्रतिभाशाली सामाजिक लोगों को सम्मानित किया गया जिसमे प्रमुख रूप से रोहताश आर्य, रमेश चंद्र गुप्ता, राजीव आर्य, पंडित इंद्रदेव, सोहन लाल आर्य, हर्षवर्धन विज, रणधीर प्रसाद गौड़, सुरेश चंद्र आर्य, गया राम आर्य, जीतेन्द्र आर्य, रवि कुमार शुक्ला, रामनाथ शर्मा, रमेश चन्द्र गुप्ता, सेवा भारती कोषाध्यक्ष – विष्णु अग्रवाल, उपमेन्द्र सक्सेना, अशोक उप्रेती, प्रवीण शर्मा – पर्यावरण प्रेमी, उमेश त्रिगुणायत के साथ पत्रारिता जगत से विशाल गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, मनोज सक्सेना, अशोक गुप्ता, सचिन भारतीय, प्रेमा पाल, धीरज कुमार, प्रदीप सक्सेना, त्रिभुवन सागर, गार्गी शर्मा, महिमा गुप्ता को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पार्थ गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने स्वयं को समाजसेवा के कार्यों के लिए समर्पित किया है और वे सदैव जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान और सकारात्मक परिवर्तन के लिए सभी को अपनी क्षमता अनुसार योगदान देना चाहिए। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें वरिष्ठजनों एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित करने का अवसर मिला, जिसके लिए वे संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर राम राज्य दल के अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संस्था समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है। विशेष रूप से गौ रक्षा एवं गौ सेवा को संस्था की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल बताते हुए उन्होंने कहा कि निराश्रित एवं असहाय गौवंश की सेवा, संरक्षण और जागरूकता के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त संस्था शिक्षा, सामाजिक सहयोग, जनजागरूकता, सम्मान समारोह तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता जैसे अनेक कार्यों का भी संचालन कर रही है। समाज के सभी वर्गों से ऐसे जनहितकारी अभियानों में सहभागिता का भी आह्वान किया गया।
आयोजन में अखिल भारतीय राजार्य सभा के महामंत्री डॉ. रामकुमार आर्य ने अपने संबोधन के दौरान समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने वर्तमान समय में जनसामान्य के सामने मौजूद अनेक सामाजिक चुनौतियों की ओर ध्यान आकर्षित किया तथा उनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विशेष रूप से जलभराव, बढ़ते प्रदूषण तथा भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि ये समस्याएं समाज के विकास और आम नागरिकों के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही हैं। डॉ. आर्य ने कहा कि जागरूकता, जनभागीदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से इन समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है।
कार्यक्रम के अंत में संस्था सदस्यों द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तो साथ ही संस्था के कोषाध्यक्ष करुणा निधि गुप्ता ने सभी का आभार प्रकट किया तो आयोजन का संचालन साहित्यकार रोहित राकेश ने किया। इस मौके पर आयोजन में मुख्य रूप से केशव भदौरिया, डॉ नूनू बैठा, मनोज शर्मा, रेखा शंखधार, संतोष मिश्रा, संगीता शर्मा, सुषमा मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, संगीता शर्मा, राजीव शर्मा, हेमंत शर्मा, उत्कर्ष शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *