October 1, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कुमाऊं विश्वविद्यालय के गोपनीय विभाग

0
1004420096
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

मामले ने पकड़ा तूल कर्मचारी कल करेंगे

विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के बैनर तले कार्य बहिष्कार

नैनीताल। सरोवर नगरी के कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के गोपनीय अनुभाग में परितुलन (कॉलेशन) बिलों का मामला तूल पकड़ रहा है। अनुभाग में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा तीन कर्मचारी जिसमें दैनिक वेतन कर्मचारी भी सम्मिलित है को 6 माही परीक्षाओं के परितुलन (कॉलेशन) कार्य हेतु औसतन प्रति कर्मिक रुपया 1,25,000/- हेतु स्वीकृति प्रदान किए जाने पर घोर आपत्ति दर्ज की गई है। संबंधित कार्मिकों का कहना है कि किसी भी एक कर्मचारी को 6 माह में रुपया 1,25,000/- का भुगतान किया जाना अनियमित श्रेणी में आता है। इस अनियमित प्रस्तावित भुगतान पर आपत्ति करते हुए विभागीय कर्मचारियों द्वारा पूर्व में प्रशासन को तीन पत्र प्रेषित किया जा चुके हैं तथा बिलों के भुगतान होने की दशा में कार्य बहिष्कार किए जाने की सूचना दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दमनात्मक रवैये के तहत कार्यवाही करते हुए उक्त विभाग से 27 जून को को दो कार्मिकों का स्थानांतरण कर दिया गया है, जिससे कर्मचारियों में अत्यंत रोष व्याप्त है। इस क्रम में कल दिनांक 29.06.2026 को अनुभागीय कार्मिकों द्वारा कार्य बहिष्कार किया जाएगा तथा विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किए जाने पर मंथन किया जाएगा जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व विश्वविद्यालय प्रशासन का होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *