October 1, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत

0
1004411503
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

महिलाओं के लिए नेशनल जूट बोर्ड के सौजन्य से

35 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने किया

नैनीताल सरोवर नगरी में नगर पालिका परिषद नैनीताल के सभागार में शनिवार को दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं के लिए नेशनल जूट बोर्ड के सौजन्य से 35 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल नेशनल जूट बोर्ड के डायरेक्टर किशन सिंह घुघत्याल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में सी. एम. एम. सीमा पाण्डेय द्वारा अवगत कराया गया की प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को जूट बैग निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाना तथा उनको कौशल विकास के माध्यम से आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद् नैनीताल रोहिताश शर्मा द्वारा महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठा आत्म-निर्भर बनने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में निर्मला रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी के डायरेक्टर संजीव भटनागर, रूबी भटनागर, हेमा बिष्ट,सहित 35 महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं सहित सी एम एम यू टीम उपस्थिति रही। इस प्रशिक्षण का संचालन निर्मला सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *